Home सूरत सूरत में 18 अप्रैल से स्मार्ट सिटी समिट, केंद्रीय गृह मंत्री अमित...

सूरत में 18 अप्रैल से स्मार्ट सिटी समिट, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 3 राज्यों के मुख्यमंत्री व 100 स्मार्ट सिटी के सीईओ भी आएंगे

198
0
क्रांति समय

सूरत में 18 अप्रैल से स्मार्ट सिटी समिट-2022 के अंतर्गत तीन दिवसीय अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित 10 अन्य केंद्रीय मंत्रियों के आने की संभावना है। साथ ही 3 राज्यों के मुख्यमंत्री व100 स्मार्ट सिटी के सीईओ और विभिन्न स्मार्ट प्रोजेक्ट के लिए चुने गए 34 शहरों के मेयर और मनपा आयुक्त भी शामिल हो सकते हैं।

शुक्रवार को मनपा अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी समिट की रूपरेखा तय की। वहीं मनपा अधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने वाले तमाम मेहमानों के ठहरने आदि की व्यवस्था करने के लिए कह दिया गया है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी के तहत श्रेष्ठ काम करने वाले शहरों को कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया जाता है। अभी तक यह इवेंट सिर्फ दिल्ली में हुआ था। इस बार इसे सूरत में आयोजि‍त करने पर विचार चल रहा है।

सूरत शहर 100 स्मार्ट सिटी के मेहमानों की मेजबानी करेगा

शहर में पहली बार आयोजित स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस मिशन ट्रांसफॉर्म पर आधारित होगी। इवेंट के पहले दिन 18 अप्रैल को कोरोना काल के दौरान विजेता 34 स्मार्ट सिटी के मेयरों का सम्मान होगा। 19 अप्रैल को टेक्नीकल वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। 20 अप्रैल को सभी मेहमानों को पालिका के मॉडल की विजिट कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here