Home गुजरात सूरत के सिविल अस्पताल परिसर में डॉक्टरों ने रैली कर ‘न्याय के...

सूरत के सिविल अस्पताल परिसर में डॉक्टरों ने रैली कर ‘न्याय के लिए वोट’ के नारे लगाए

169
0
क्रांति समय

सूरत सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर जाने का फैसला करने के बाद, उन्होंने परिसर में रैली कर “न्याय के लिए वोट” के नारे लगाए थे। सूरत के सिविल अस्पताल के डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर सरकार से लड़ने के मूड में नजर आ रहे हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे डॉक्टरों ने सिविल कैंपस में रैली की थी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

पिछले कई वर्षों से डॉक्टरों की ओर से राज्य सरकार के खिलाफ डॉक्टरों को दिया जाने वाला लाभ नहीं दिए जाने की शिकायत की गई थी। बार-बार हड़ताल भी किए गए थे। प्रदर्शन के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा सकी है। डॉ. पारुल वडगाम ने कहा की हमने एक रैली का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें 500 से अधिक डॉक्टर शामिल हुए थे। बार-बार ये विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है, लेकिन फिर भी हमारी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। सबसे दुखद बात यह है कि भूतकाल में सरकार द्वारा इस मामले पर चर्चा किए जाने के बाद रूपाणी सरकार के दौरान जीआर का फैसला भी किया गया था। लेकिन जीआर को ठीक से लागू नहीं किया जा रहा है। इस मामले पर चर्चा भी चुकी है और इसे अंतिम रूप देकर भी सब कुछ तय कर लिया गया है, फिर भी अगर इसे लागू नहीं किया जाता है तो स्वाभाविक रूप से डॉक्टरों की भावनाओ को ठेस पहुँचती हैं और इस वजह से आज हम सभी डॉक्टर अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर उतरे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here