Home गुजरात जेल में आत्महत्या का प्रयास करने वाले सात कैदियों की तबियत बिगड़ने...

जेल में आत्महत्या का प्रयास करने वाले सात कैदियों की तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

204
0

वडोदरा , वडोदरा के सेंट्रल जेल में सात कैदियों के आत्महत्या की कोशिश से जेल प्रबंधन में हड़कम्प मच गया| फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले इन कैदियों की तबियत बिगड़ने पर सभी को वडोदरा के सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| घटना की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए| कैदियों ने जेल अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं| कैदियों के मुताबिक उन्हें समय पर भोजन नहीं दिया जाता| इतना ही नहीं जेल की बैरक से भी बाहर निकलने नहीं दिया जाता| हर्षिल लिंबाचिया नामक कैदी ने आरोप लगाया कि जेलर उसे आए दिन प्रताड़ित करता है| उसका टिफिन बंद करवा दिया है और उसके लिए रुपए मांगे जाते हैं| मुझे हाईसिक्युरीटी में रखा गया है और उससे बाहर निकालने के लिए भी रुपए मांगते हैं| अन्य एक कैदी के मुताबिक जेल अधीक्षक मुझे बहुत परेशान कर रहे हैं| बाहर निकलने नहीं देते| टिफिन पर भी रोक लगा दी है| टिफिन आता है तो उसे गेट पर ही आधा फैंक देते हैं| जिससे परेशान होकर हमने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया| एक और कैदी ने बताया कि उसे बीपी की बीमारी है और उसे जेल के अस्पताल में भी नहीं जाने दिया जाता| गलत तरीके से जेल में उससे रुपए मांगे जाते हैं| एक साथ सात कैदियों के आत्महत्या करने की कोशिश के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर जेल प्रबंधन के खिलाफ सवाल उठ रहे हैं| कैदियों का आरोप है कि उन्हें तीन-चार महीने तक 24 घंटे बंद कर दिया जाता है| फिलहाल इन सभी कैदियों का वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में उपचार चल रहा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here