Home गुजरात पति ने अन्य पुरुष के साथ नाजायज संबंधों की आशंका खूबसूरत पत्नी...

पति ने अन्य पुरुष के साथ नाजायज संबंधों की आशंका खूबसूरत पत्नी की हत्या कर दी

211
0

राजकोट के जेतपुर में एक शख्स ने अपनी खूबसूरत पत्नी को अन्य पुरुष के साथ नाजायज संबंधों की आशंका में मौत के घाट उतार दिया| पत्नी की हत्या कर पति फरार हो गया| मृतक विवाहिता के चचेरे भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है| घटना राजकोट जिले के जेतपुर स्थित महादेव साडी फिनिशिंग फैक्ट्री की है| जहां बीते दिन श्रमिक आवास से एक विवाहित महिला शव बरामद हुआ था| फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक वहीं रहते थे| जिसमें बिहार निवासी त्रिलोकीराम चमार भी शामिल है जो अपनी पत्नी मनीषा और उसके चचेरे भाई सुनील चमार के साथ रहता था| त्रिलोकी ही नहीं बिहार के कई श्रमिक फैक्ट्री में काम करते थे और वर्करों के क्वार्टर में रहते थे| नवरात्रि के वक्त फैक्ट्री में काम करने वाले ज्यादातर श्रमिक गरबा देखने गए थे और वहां से लौटने के बाद अपने अपने क्वार्टर में सो गए| एक क्वार्टर में रहनेवाली ईंदू नामक महिला ने त्रिलोकीराम का कमरा बंद देखा| सुबह उठी तब भी कमरा बंद देख उसे संदेह हुआ और उसने मनीषा के चचेरे भाई सुनील बुलाया और कमरे का दरवाजा खुलवाया| कमरे में मनीषा का शव पड़ा हुआ था, लेकिन त्रिलोकीराम वहां नहीं था| जिसके बाद फैक्ट्री मालिक और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई| शव के पोस्टमार्टम में मनीषा की गला घोंटकर हत्या की गई होने का खुलासा हुआ| सुनील ने जब अपने बहनोई त्रिलोकीराम को फोन किया था उसने कहा कि वह मनीषा का मुंह नहीं देखना चाहता| त्रिलोकीराम के इस जवाब से उससे यह बात पुख्ता हो गई कि मनीषा की उसी ने हत्या की थी| मनीषा और त्रिलोकी की हाल ही में शादी हुई थी और दोनों की उम्र भी ज्यादा नहीं है| मनीषा के खूबसूरत होने की वजह से त्रिलोकी को संदेह था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य पुरुष के साथ नाजायज संबंध हैं| जिसकी वजह से त्रिलोकी ने मनीषा की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया| जेतपुर पुलिस ने त्रिलोकी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here