Home गुजरात दिव्यांग किशोरी के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया

दिव्यांग किशोरी के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया

219
0

सूरत,शहर में महिला और बच्चियों से छेड़छाड़,दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ ही हैं| ऐसे में शहर के गोपीपुरा क्षेत्र से 13 साल की दिव्यांग किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है| पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है| जानकारी के मुताबिक सूरत के गोपीपुरा क्षेत्र के एक एपार्टमेंट में रहनेवाली 13 वर्षीय दिव्यांग किशोरी एपार्टमेंट के परिसर में गुजर रही थी| तब उसी एपार्टमेंट में रहनेवाले 28 वर्षीय विरल शाह नामक युवक ने किशोरी के पास पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा| युवक की हरकत से डरकर वहां से भाग गई| पूरी घटना एपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई| दूसरी ओर घर पहुंच कर किशोरी ने अपने माता से युवक की हरकत की शिकायत कर दी| जिसके बाद परिवार ने सीसीटीवी के फूटेज के आधार पर सूरत के अठवा पुलिस थाने में विरल शाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी विरल शाह को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here