Home गुजरात गुजरात और हिमाचल को लेकर पीके का बड़ा दावा, दोनों राज्यों में...

गुजरात और हिमाचल को लेकर पीके का बड़ा दावा, दोनों राज्यों में बनेगी भाजपा सरकार

223
0

गुजरात विधानसभा के चुनाव तारीखों का इंतजार है, वहीं हिमाचल प्रदेश में इसकी घोषणा हो चुकी है| दोनों ही राज्यों में फिलहाल भाजपा सरकार और कांग्रेस विपक्ष में है| लेकिन आम आदमी पार्टी के पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है|

गुजरात और हिमाचल को लेकर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने बड़ी भविष्यवाणी की है| पीके के दावा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा चुनाव जीतेगी और सरकार बनाएगी| बता दें कि हाल ही में दोनों राज्यों में होनेवाले चुनाव के लिए कई ऑपिनियन पोल सामने आ चुके हैं| ज्यादातर ऑपिनियन पोल दोनों राज्यों में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं| हांलाकि गुजरात में आम आदमी पार्टी जिस तेजी के साथ आगे बढ़ रही है उसे देखते हुए मुकाबला दिलचस्प लग रहा है और माना जा रहा है कि जैसे जैसे चुनाव का वक्त नजदीक आएगा चुनाव के समीकरण बदलेंगे और इसका असर नतीजों पर हो सकता है| दूसरी ओर बिहार में जन सुराज यात्रा निकाल रहे पीके दोनों राज्यों की भविष्य़वाणी कर दी है| पीके की भविष्यवाणी के मुताबिक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होनेवाले विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत करेगी और सरकार बनाएगी| पीके ने कहा कि दोनों ही राज्यों में भाजपा के पक्ष में हवा चल रही है| गुजरात में आम आदमी पार्टी चुनाव मैदान में जरूर है लेकिन उससे भाजपा को कोई खास नुकसान नहीं होगा| वहीं हिमाचल प्रदेश में आप का असर नहीं है| पीके ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि चुनाव गुजरात और हिमाचल प्रदेश हैं| जबकि राहुल गांधी केरल में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here