Home गुजरात अंकलेश्वर में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, बोटाद में दिव्यांग युवती...

अंकलेश्वर में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, बोटाद में दिव्यांग युवती से गैंग रेप

234
0

भरुच जिले के अंकलेश्वर में एक शख्स ने चॉकलेट की लालच देकर 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया| वहीं बोटाद में मानसिक रूप से बीमार युवती के साथ तीन शख्सों ने सामूहिक दुष्कर्म किया| स्थानीय पुलिस मामलों की जांच कर रही है| जानकारी के मुताबिक अंकलेश्वर के निकट रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी को पड़ौसी युवक ने चॉकलेट के लिए रु. 10 दिए थे| उसके बाद युवक किशोरी को अपने कमरे में ले गया, जहां उसके हाथ पैर बांद दिए| बाद में युवक ने किशोरी के साथ शारीरिक छेड़छाड़ शुरू कर दी| किशोरी युवक के हवस का शिकार हो उससे पहले उसकी माता वहां पहुंच गई और अपनी बेटी को बचा लिया| खबर मिलते ही अंकलेश्वर जीआईडीसी पुलिस का काफिला घटनास्थल पर पहुंच गया और रोहित शंभु ठाकोर नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो, अपहरण इत्यादि धाराओं के तहत केस दर्ज आगे की कार्यवाही शुरू की है| वहीं बोटाद में मानसिक रूप से बीमार युवती को तीन शख्स ऑटो रिक्शा में उठा ले गए| निर्जन स्थान पर ले जाकर इदरीश संघी, सवलत संघी और साहिल संघी ने दिव्यांग युवती के साथ गैंग रेप किया| जबकि अल्ताफ घांची और उजेफा खाटी ने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की| बोटाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here