Home गांधीनगर गुजरात में बड़ा हादसा, मोरबी में कैबल ब्रिज टूटने से 500 से...

गुजरात में बड़ा हादसा, मोरबी में कैबल ब्रिज टूटने से 500 से अधिक लोग मच्छू नदी में गिरे,60 लोगों की मौत

234
0
गुजरात के मोरबी इलाके में टूटा केबल ब्रिज, 60 लोगों की मौत

मोरबी,रविवार को गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हुआ है| मोरबी में मच्छू नदी पर बना कैबल ब्रिज के अचानक टूटने से ब्रिज पर मौजूद 500 से अधिक लोग नदी में जा गिरे| जानकारी है कि इस हादसे में 10 जितने लोगों की मौत हो गई है| हादसा इतना बड़ी है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है| फिलहाल युद्धस्तर पर बचाव कार्य किया जा रहा है| सौराष्ट्र के पेरिस कहे जाते मोरबी के राजा वाघजी ठाकोर ने मच्छू नदी पर 1890 में कैबल ब्रिज का निर्माण कराया था| मोरबी 1979 में विनाशक बाढ़ और 2001 में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान भी इस कैबल ब्रिज को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ| करीब 120 साल पुराना यह ब्रिज पिछले 6 महीने से बंद था| हाल ही में 2 करोड़ रुपए से ब्रिज की मरम्मत करने के बाद नूतन वर्ष से इसे लोगों के लिए खोला गया था| बीते चार दिनों के भीतर करीब 12000 जितने लोगों ने इस ब्रिज पर आवागमन कर चुके हैं| रविवार को मोरबी के इस कैबल ब्रिज पर 500 से भी अधिक लोग मौजूद थे, उस वक्त अचानक वह टूट गया|

गुजरात के मोरबी इलाके में माच्छू नदी में रविवार को एक केबल पुल गिरने से 60 लोगों गयी। हालाँकि गुजरात के मंत्री बृजेश मेरजा ने कहा है कि, मोरबी केबल ब्रिज गिरने से 35 लोगों की मौत हुई है। जबकि पूर्व भाजपा विधायक कांति अमृतिया मृतकों की संख्या 60 बता रहे हैं। जिनमें 10 बच्चे भी शामिल हैं। यह पुल दो करोड़ की लागत से मरम्मत के बाद चार दिन पहले ही खोला गया था।
इस घटना में 100 से अधिक लोगों के घायल होने की आशंका है। बताया जाता है कि जब पुल गिरा उस समय उस पर करीब 500 लोग सवार थे। मौके पर बचाव कार्य जोरों से चल रहा है। गुजरात सरकार ने इस दुर्घटना की जिम्मेदारी ली है।


गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी मोरबी के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी आज गुजरात में थे। उन्होंने गुजरात के सीएम को फोन करके स्थिति का जायजा लेने को कहा है। एसडीआरएफ की टीमें, फायर ब्रिगेड, स्टीमर को राजकोट, कच्छ से तुरंत मोरबी पहुंचाया जा रहा है।
मोरबी केबल ब्रिज कई साल पहले बना एक ऐतिहासिक पुल था। मरम्मत और जीर्णोद्धार के बाद गुजराती नववर्ष के अवसर पर 26 अक्टूबर को इस पुल का उद्घाटन किया गया था। रिपोर्टों के मुताबिक, पुल के नवीनीकरण के लिए सरकारी टेंडर ओधवजी पटेल के स्वामित्व वाले ओरेवा ग्रुप को दिया गया था।
घटना स्थल पर मौजूद गुजरात के पंचायत मंत्री बृजेश मेरजा ने कहा कि, मोरबी में हुए हादसे से हम वास्तव में दुखी हैं। पीएम मोदी ने मुझसे स्थिति के बारे में जानकारी ली और गुजरात के सीएम भी जायजा ले रहे हैं। स्थानीय नेता भी घायलों की मदद में जुटे हैं।
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। शाम को करीब साढ़े छह बजे मोरबी में पुल ढह गया। फायर ब्रिगेड, कलेक्टर, जिले के एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस महज 15 मिनट में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दावा किया है कि, हम वहां ज्यादातर लोगों को बचाने में सफल रहे हैं।हमें केंद्र से हर तरह की मदद मिल रही है। एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। गिरने से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और संबंधित अधिकारियों से मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की। पीएम ने मोरबी में हुए हादसे में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए PMNRF से दो लाख रुपये की मदद राशि की घोषणा की है। प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। राज्य सरकार प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये का मुआवजा देगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात में मोरबी केबल पुल गिरने की घटना पर चिंता व्यक्त की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोरबी में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि इस विषय में उन्होंने गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी व अन्य अधिकारियों से बात की है। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य में लगा है।

दूसरी ओर युद्धस्तर पर बचाव कार्य किया जा रहा है| गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी मोरबी के लिए रवाना हो गए हैं| मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ट्वीट कर कहा ‘मोरबी में कैबल ब्रिज टूटने की दुर्घटना से काफी व्यथित हूं| प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है| घायलों के तत्काल उपचार व्यवस्था करने की प्रशासन को आदेश दिया गया है| इस संदर्भ में जिला प्रशासन के साथ मेरा लगातार संपर्क बना हुआ है|’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुर्घटना को लेकर दुख जताया है| साथ ही दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को रु. 50 हजार की सहायता देने की घोषणा की है| आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुर्घटना को लेकर ट्वीट किया है| केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा ‘गुजरात से बेहद दुःखद खबर मिल रही है। मोरबी में ब्रिज टूट जाने से कई लोगों के नदी में गिर जाने की खबर है। भगवान से उनकी जान और स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूँ।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here