Home गुजरात ट्रक की चपेट में आकर एक्टिवा सवार महिला पुलिस कांस्टेबल की मौत

ट्रक की चपेट में आकर एक्टिवा सवार महिला पुलिस कांस्टेबल की मौत

181
0

मेहसाणा,जिले के नंदासण पुलिस थाने में सेवारत महिला पुलिस कांस्टेबल की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई| यह घटना उस समय हुई जब वह पुलिस थाने में ड्यूटी पूरी कर कडी तहसील के वामज स्थित अपने मायके जा रही थी| महिला पुलिस कांस्टेबल को आज गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम बिदाई दी गई| जानकारी के मुताबिक मेहसाणा जिले की कड़ी तहसील के नंदासण पुलिस थाने में सेवारत आशा रबारी वामज की निवासी हैं| करीब डेढ़ साल पहले आशा की शादी अंबासण गांव निवासी राजु रबारी के साथ हुई थी| 2016-17 से आशा रबारी ने पुलिस सेवा जॉइन की थी और डेढ़ महीने पहले उनका कडी में तबादला हुआ था| नंदासण पुलिस थाने में सेवारत आशा रबारी अंबासण गांव में अपने पति के साथ रहती थीं| लेकिन उनकी माता की तबियत ठीक नहीं होने की वजह से पिछले चार दिनों से वह अपने 11 महीने के बेटे वेद के साथ मायके में रह रही थीं| बुधवार को ड्यूटी के बाद आशा रबारी एक्टिवा पर अपने मायके जा रही थीं| उस राजपुर पाटिया-छत्राल के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार आशा रबारी को अपनी चपेट में ले लिया| इस हादसे में आशा रबारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई| इस घटना से पुलिस बेडे में शोक व्याप्त हो गया| आज सुबह मेहसाणा जिला पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस अधिकारी और जवानों ने आशा रबारी को पुष्पाजंलि अर्पण की| महिला कांस्टेबल आशा रबारी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम बिदाई दी गई|

एक्टिवा सवार आशा रबारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here