Home अहमदाबाद नाबालिग लड़की से अधेड़ ने किया कई दफा दुष्कर्म पीड़िता के गर्भवती...

नाबालिग लड़की से अधेड़ ने किया कई दफा दुष्कर्म पीड़िता के गर्भवती होने पर भांडा फूटा

127
0
kranti samay

अहमदाबाद,शहर के पूर्वी क्षेत्र रामोल में नाबालिग लड़की को धमकी देकर उसके साथ 3-4 बार दुष्कर्म किया गया| लड़की के गर्भवती होने पर दुष्कर्मी के पाप का भांडा फूटा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है| साथ ही आरोपी का डीएनए सैम्पल लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की है| जानकारी के मुताबिक पूर्वी अहमदाबाद के रामोल क्षेत्र में 52 वर्षीय चंदू बारिया का खेत है जिसमें एक श्रमिक परिवार मजदूरी करता था| श्रमिक परिवार की 17 वर्षीय लड़की को देख चंदू बारिया की नीयत खराब हो गई| एक दिन खेत में पानी लगाने के बहाने चंदू बारिया नाबालिग लड़की को लेकर खेत में ले गया| जहां उसके साथ दुष्कर्म किया| दुष्कर्म के बाद चंदू बारिया ने लड़की को उसके मानसिक रूप से बीमार भाई को जान से मार देने और माता-पिता को खेत में मजदूरी नहीं देने की धमकी दी| जिसके बाद धमकी देकर खेती में मजदूरी के बहाने चंदू बारिया लड़की को अलगअलग जगहों पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया| चंदू बारिया के पाप का भांडा तब फूट गया जब लड़की गर्भवती हो गई| पेट दर्द की शिकायत के बाद लड़की की माता उसे अस्पताल ले गई| अस्पताल में चेकअप के दौरान लड़की 4 महीने की गर्भवती होने का खुलासा हुआ| माता ने जब बेटी से पूछताछ की तो उसने चंदू बारिया का नाम बता दिया| मामला रामोल पुलिस थाने पहुंच गया और चंदू बारिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| गर्भवती लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| साथ ही आरोपी चंदू बारिया का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी|

kranti samay

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here