Home अहमदाबाद मानव तस्करी के आरोप में महिला और पुरुष गिरफ्तार 2 महीने के...

मानव तस्करी के आरोप में महिला और पुरुष गिरफ्तार 2 महीने के बच्चे को लेकर जा रहे थे विजयवाडा

118
0

अहमदाबाद,महाराष्ट्र की वर्धा पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है| पकड़े गए महिला और पुलिस अहमदाबाद से दो महीने के बच्चे को लेकर विजयवाडा पहुंचाने जा रहे थे| चूंकि पकड़े गए आरोपियों को बच्चा अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन के निकट सौंपा गया था इसलिए वर्धा पुलिस ने कालूपुर पुलिस को मामला ट्रांसफर कर दिया है| साथ ही दोनों आरोपियों को भी कालूपुर पुलिस को सौंप दिया है| जानकारी के मुताबिक 25 दिसंबर 2022 को नवजीवन एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला और पुरुष दो महीने के बच्चे के साथ यात्रा कर रहे थे| महाराष्ट्र के वर्धा में जांच के दौरान पुलिस ने जब महिला व पुरुष से बच्चे के बारे में पूछताछ की|

लेकिन चंद्रकांत मोहन पटेल और द्रौपदी राजा मेश्राम नामक दोनों आरोपी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए| दोनों की तलाशी में पुलिस को अहमदाबाद से आंध्र प्रदेश के विजयवाडा तक रेल टिकट मिला| पुलिस ने आरोपी को मोबाइल जब्त कर लिया और उसके वॉटसएप की जांच में कॉल रिकार्ड से पता चला कि दो महीने का बच्चा अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन के सामने से कृणाल नामक व्यक्ति ने चंद्रकांत पटेल और द्रौपदी मेश्राम को विजयवाडा पहुंचाने के लिए दिया था| बच्चे को विजयवाडा पहुंचाने के लिए दोनों को 5000 रुपए नकद दिए गए थे| वर्धा पुलिस ने आरोपियों से 3000 रुपए नकद रेलवे का टिकट और मोबाइल फोन जब्त कर लिया| वर्धा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 370 के तहत मानव तस्करी के मामला दर्ज कर अहमदाबाद के कालूपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है| साथ ही दोनों आरोपी चंद्रकांत पटेल और द्रौपदी मेश्राम को भी कालूपुर पुलिस के हवाले कर दिया है| वहीं बच्चे को महाराष्ट्र बाल संरक्षण केन्द्र में भेज दिया गया है| पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि माता-पिता ने अपनी संतान एक व्यक्ति को बेच दी थी| जिसे कुणाल नामक शख्स के जरिए विजयवाडा के एक दंपत्ति को पहुंचाया जाना था|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here