Home अहमदाबाद पतंग महोत्सव : पतंगबाजों की चाइनीज मांझा का उपयोग नहीं करने की...

पतंग महोत्सव : पतंगबाजों की चाइनीज मांझा का उपयोग नहीं करने की गुजरातियों से अपील

138
0

अहमदाबाद,गुजरात के अहमदाबाद में आज से अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आगाज हो गया| गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने बलून आकाश में छोड़कर अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का प्रारंभ किया| पतंग महोत्सव में शामिल पतंगबाजों ने गुजरात के नागरिकों से अपील की है कि वे चाइनीज मांझा का उपयोग ना करें| चाइनीज मांझा घातक होता है जो किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकता है| कोरोना के कारण दो साल तक अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव नहीं हुआ| लेकिन अब दो साल बाद पतंग महोत्सव प्रारंभ हो गया है| आज से शुरू हुआ पतंग महोत्सव आगामी 14 जनवरी तक चलेगा| गुजरात पर्यटन निगम द्वारा जी-20 की थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया है| जिसमें 53 देश के 126 पतंगबाज शामिल होंगे| इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों के 65 और शहरों के 660 पतंगबाज भी इस महोत्सव का हिस्सा बनेंगे| रविवार की सुबह अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गुब्बारों का समूह आसमान में छोड़कर पतंग महोत्सव का शुभारंभ कराया| देशी-विदेशी अतिथियों को गुजरात की संस्कृति की झलक दिखाने के लिए अनोखा डेकोरेशन रिवरफ्रंट पर किया गया है| जिसमें काइट वर्कशोप पतंग का इतिहास दर्शाने वाले पैवेलियन मुख्य आकर्षण का केन्द्र है| पतंग महोत्सव में प्रति दिन अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन है| पतंग महोत्सव में शामिल होने आए पतंगबाजों ने गुजरात के नागरिकों से अपील की है कि वे चाइनीज मांझा का उपयोग ना करें| चाइनीज मांझा इतना घातक होता है कि उससे निर्दोष इंसान की जान तक जा सकती है| इसलिए उत्तरायण पर लोगों को चाइनीज मांझा के उपयोग से बचना चाहिए|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here