Home क्राइम चाकू की नोक पर तीन बच्चों की मां से किया बलात्कार

चाकू की नोक पर तीन बच्चों की मां से किया बलात्कार

141
0

सूरत. एक कपड़ा व्यापारी ने तीन बच्चों की माता से चाकू की नोक पर बलात्कार किया। उसके बाद लगातार दो साल तक उसका यौन शोषण किया। उसके बाद पति से तलाक लेने के दबाव डालने लगा तंग आकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक उमरवाड़ा निवासी आरोपी इकबाल खान ने 28 वर्षीय पीड़िता से बलात्कार किया। अक्टूबर 2021 में पीड़िता अपने पीहर गई। उसी समय वह उसके पीछे लग गया। पीड़िता सब्जी लेने के लिए गई। उस दौरान बाजार में इकबाल ने उसका हाथ पकड़ लिया।

उससे कहा की तुम मुझे अच्छी लगती हो। यह देख पीड़िता सकपका गई और अपना हाथ छुड़ा लिया। इस उसने फिर उसे पकडऩे का प्रयास किया लेकिन लोगों के जमा होने पर वह चला गया। पीड़िता ने इस बारे में अपने पति को बताया तो उसके पति का इकबाल के साथ झगड़ा हुआ।उसके पीड़िता ने सब्जी लेने के लिए जाने का रास्ता बदल दिया, लेकिन इकबाल ने उसका पीछा करना बंद नहीं किया। फिर एक दिन वह पीड़िता घर में अकेली थी उस समय वह चाकू लेकर घर में घुस गया। चाकू की नोक पर उससे बलात्कार किया। इस बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

उसके बाद उसने कई बार डरा धमका कर पीड़िता का यौन शोषण किया। पिछले कुछ समय से उसने पीड़िता पर अपने पति से तलाक लेकर उसके साथ रहने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। उसे विभिन्न तरिकों से प्रताड़ित करने लगा।तंग आकर पीड़िता ने इस बारे में अपने पति को बताया और फिर मंगलवार शाम सलाबतपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी इकबाल की तलाश जारी है।नींद की गोलियां खाई थी इकबाल की प्रताडऩा से तंग आकर पीड़िता ने गत 15 दिसम्बर को नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां तीन दिन तक उपचार के बाद उसकी तबीयत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here