Home क्रांति समय अन्वेषण टीम की रिपोट कूत्तों के काटने से घायल बच्ची की मौत, तीन दिन से सिविल...

कूत्तों के काटने से घायल बच्ची की मौत, तीन दिन से सिविल अस्पताल में चल रहा था इलाज

126
0

सूरत,शहर के खजोद क्षेत्र में तीन कूत्तों ने दो साल की एक बच्ची को बुरी तरह नोंच लिया था| गंभीर रूप से घायल बच्ची को सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था| तीन दिन के उपचार के बाद बीती रात बच्ची की मौत हो गई| बच्ची के मौत से परिवार में शोक व्याप्त है|

पश्चिम बंगाल के मूल निवासी रवि कहार पत्नी और दो बच्चों के साथ सूरत के खजोद क्षेत्र में रहते हैं और मजदूरी काम कर परिवार का गुजरान चलाते हैं| गत रविवार को रवि कहार की दो वर्ष के बच्ची घर के सामने खेल रही थी| उस वक्त तीन कूत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया| कूत्तों ने बच्ची को बुरी तरह से नोंच नोंच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया| गंभीर हालत में बच्ची को सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था| तीन दिन के उपचार के बाद बुधवार की रात बच्ची ने दम तोड़ दिया| सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि कूत्तों के काटने से बच्ची के शरीर पर 30 से 40 घाव हो गए थे| बच्ची की हालत गंभीर देख उसका प्राथमिक उपचार कर सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया था| जहां बच्ची की सर्जरी भी की गई थी, जिसमें 2 से 3 घंटे लगे थे| सर्जरी के बाद बच्ची को सभी प्रकार का उपचार किया जा रहा था| लेकिन दुर्भाग्य से बच्ची को बचाने में हम सफल नहीं हुए|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here