Home क्राइम एकतरफा प्यार में शख्स ने नाबालिग लड़की पर किया जानलेवा हमला, गले...

एकतरफा प्यार में शख्स ने नाबालिग लड़की पर किया जानलेवा हमला, गले में लगे 35 टांके

94
0

अहमदाबाद,शहर के वाडज क्षेत्र में एकतरफा प्यार पागल 35 वर्षीय शख्स ने नाबालिग लड़की तीक्ष्ण हथियार से हमला कर दिया| जिसमें लड़की की जान भी जा सकती थी, लेकिन समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया गया| लड़की के गले में 35 टांके लगाए गए हैं| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के वाडज क्षेत्र में परिवार के साथ रहनेवाली नाबालिग लड़की बीती शाम सब्जी लेने घर से निकली थी| उस वक्त भरत बोडाण नामक 35 वर्षीय शख्स ने तीक्ष्ण हथियार से लड़की पर हमला कर दिया| हमले में गंभीर रूप से घायल लड़की को लहुलूहान हालत में शहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया| खबर मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई, जहां लड़की के परिवार ने भरत बोडाण के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई| परिवार ने पुलिसको बताया कि वह चार साल पहले ही वाडज क्षेत्र में रहने आए थे| जहां भरत बोडाण नामक शख्स उनकी बेटी को परेशान करता था| दो साल पहले उसने लड़की के समक्ष प्रेम का इजहार किया था| लेकिन लड़की ने इंकार कर दिया था| इंकार के बाद भरत ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया| बाद में भरत लड़की से शादी का प्रस्ताव लेकर उसकी माता के पास पहुंच गया| लेकिन भरत लड़की की आयु से 23 साल अधिक होने की वजह से माता उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया| इसके बावजूद भरत ने लड़की को परेशान करना नहीं छोड़ा| एकतरफा प्यार में पागल भरत लड़की को पाने के लिए सारी हदें पार कर दी| पिछले एक महीने से भरत लड़की का लगातार पीछा कर रहा था| भरत उसे आत्महत्या करने या हत्या करने की धमकी देता था| जिससे लड़की को घर से बाहर निकलने में भी डर लगता था| परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी भरत बोडाण को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here