Home क्राइम तांत्रिक विधि के नाम पर महिला से दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर...

तांत्रिक विधि के नाम पर महिला से दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस की जांच शुरू

121
0

वडोदरा,शहर में एक महिला को ज्यादा रुपए कमाने की लालच में तांत्रिक विधि कराना महंगा पड़ गया| तांत्रिक ने विधि के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद अपने साथ रख लिया| एक दिन महिला से झगड़ा कर तांत्रिक फरार हो गया|

जिससे महिला ने वडोदरा पुलिस थाने में तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी| जानकारी के मुताबिक वडोदरा के गोत्री क्षेत्र में रहनेवाली एक महिला की पहले दो दफा शादी हो चुकी है| पहले पति से महिला को दो संतानें हुईं| पहले पति के विवाहेत्तर संबंधों के चलते महिला ने उसे छोड़ दूसरी शादी कर ली| दूसरा पति का शराब का आदी था, इसलिए उसे भी छोड़ दिया| बाद में महिला का अपने पिता के मित्र के जरिए भावनगर के एक तांत्रिक कश्यप उर्फ बापु हसमुख रामानुज से संपर्क हुआ| तांत्रिक ने महिला को अच्छी नौकरी दिलाने और ब्यूटी पार्लर कराने की लालच दी और कहा कि उसके लिए विधि करानी होगी| विधि कराने के लिए तांत्रिक को महिला अपने धर्म के भाई के घर ले गई| जहां तांत्रिक महिला को एक कमरे में ले गया और कहा कि विधि के लिए तुम्हें अपने कपड़े उतारने होंगे| जब महिला ने विधि के लिए कपड़े उतारने की जरूरत पर सवाल किया तो तांत्रिक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया| जिसके पश्चात तांत्रिक ने महिला से कहा कि अब हमारे बीच संबंध कायम हो गए हैं यानी हमारी शादी हो गई है और हम पति-पत्नी बन गए हैं| मैं अपने माता-पिता से बात कर लूं उसके बाद तुम्हें भावनगर आना होगा| इस घटना के बाद तांत्रिक ने महिला के साथ अनेकों बार दुष्कर्म किया और दोनों पति-पत्नी की तरह साथ में रहते थे| हांलाकि बाद में तांत्रिक महिला को छोड़कर फरार हो गया| जिससे महिला ने वडोदरा के पुलिस थाने में तांत्रिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी| जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि मेरा ऑपरेशन हुआ था उसके बाद भी तांत्रिक शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा था| जब मैंने इंकार कर दिया तो वह मुझे छोड़कर फरार हो गया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here