Home गुजरात विधर्मी युवक ने 12 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने...

विधर्मी युवक ने 12 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

300
0
क्रांति समय

सुरत, शहर के वेसू क्षेत्र में निर्माण स्थल पर काम करने वाले एक श्रमिक की 12 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर विधर्मी युवक भगा ले गया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। श्रमिक परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक सूरत के वेसू वीआईपी रोड पर नंदनवन टू के बगल में नया निर्माण कार्य चल रहा है। जहां बड़ी संख्या में श्रमिक काम कर रहे हैं। निर्माण स्थल पर काम करनेवाला मोहमद रेजाउल मोहमद शराफत नामक शख्स अधेड श्रमिक की 12 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिसके बाद मोहमद रेजाउल ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। दूसरी ओर बेटी के लापता होने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।

जेसे ही परिवार को पता चला कि उसकी बेटी को मोहमद रेजाउल नामक विधर्मी शख्स भगा ले गया। वैसे ही परिवार ने तुरंत वेसू पुलिस थाने में मोहमद रेजाउल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर मोहमद रेजाउल को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here