सूरत शहर के सचिन इलाके में बीमारी से ग्रसित युवक द्वारा आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। नई सिविल से प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन जीआईडीसी के पालीगाम के साईं पैलेस निवासी 20 वर्षीय सुजीत लक्ष्मण कुसवाह को शुक्रवार की शाम पेट में दर्द हों रहा था, उसने बहन को बताया और वह घर लोट आया। रात में जब उसकी बहन घर आई तो उसने सुजीत को पंखे से बंधे दुपट्टे से गला दबा हुआ पाया। जिसके बाद वह चोंक गई। पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस स्थल पर पहुची और युवक को पंखे से नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि सुजीत मूल बिहार का रहने वाला था। हो सकता है कि यह कदम इसलिए उठाया गया हों क्योंकि वह पेट दर्द से परेशान थे।