Home गुजरात सूरत शहर के अलथान में पार्टी प्लॉट में करंट लगने से एक...

सूरत शहर के अलथान में पार्टी प्लॉट में करंट लगने से एक युवक की मौत

75
0
क्रांति समय

सूरत शहर के अलथान इलाके में पार्टी प्लॉट में करंट लगने से 35 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला और वर्तमान में अलथान क्षेत्र में रहने वाला 35 वर्षीय श्रवण राम अपने परिवार के साथ रहता था। पिछले 10 सालों से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए अलथान में डीबी पार्टी प्लॉट में आइसक्रीम पार्लर चला रहा था। इसी दौरान पार्टी प्लाट के बिजली के पोल पर युवक के हाथ लगने से करंट की चपेट में आ गया था। युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया था। जहाँ युवक को सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जिससे परिवार में मातम का माहौल उत्पन्न हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और परिजनों का बयान दर्ज किया। वहीं श्रवण की मौत से दो बच्चों से पिता का साया छिन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here