Home क्राइम नाबालिग लड़की जिसे अपना भाई मानती थी उसने अश्लील वीडियो से भरा...

नाबालिग लड़की जिसे अपना भाई मानती थी उसने अश्लील वीडियो से भरा मोबाइल गिफ्ट किया

188
0

सूरत,रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का पर्व है और इसके पूर्व संध्या पर सूरत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है| नाबालिग लड़की जिसे अपना भाई मानती थी उसने अश्लील वीडियो से भरा मोबाइल गिफ्ट भाई-बहन के संबधों को शर्मशार कर दिया| मामला पुलिस थाने पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही शुरू की है| घटना सूरत के डिंडोली क्षेत्र की है, जहां एक परिवार दो संतानों के साथ रहता है| जिसमें एक बेटा और एक बेटी है| 17 वर्षीय बेटी कक्षा 12 की छात्रा है| पड़ौस में रहनेवाले मयूर शर्मा का इस परिवार के घर आना जाना था| मयूर शर्मा की नीयत परिवार की बेटी को लेकर ठीक नहीं थी| नाबालिग लड़की जब स्कूल जाती तो मयूर उसका पीछा करता था और उसे परेशान कर अपने प्रेमजाल में फंसाने का प्रयास करता| हांलाकि लड़की मयूर शर्मा को अपना भाई मानती रही| दस दिन पहले मयूर ने लड़की को मोबाइल गिफ्ट किया| मोबाइल गिफ्ट करने से पहले मयूर में उसमें पांच अश्लील वीडियो डाउनलोड किए गए थे| जिससे लड़की मयूर शर्मा की नीयत को समझ गई और उसने अपने परिवार को बता दिया| जिसके बाद पिता बेटी को लेकर थाने पहुंच गए और मयूर शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी| पुलिस ने आरोपी मयूर शर्मा को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here