Home क्राइम 14 साल के विद्यार्थी से अप्राकृतिक यौन शोषण करने वाला होस्टेल का...

14 साल के विद्यार्थी से अप्राकृतिक यौन शोषण करने वाला होस्टेल का गृहपति गिरफ्तार

122
0

राजकोट,शिक्षा जगत को शर्मशार करने वाली एक और घटना राजकोट से सामने आई है| जिसमें एक होस्टेल का गृहपति 14 वर्षीय किशोर को अश्लील वीडियो दिखाता और उसका अप्राकृतिक यौन शोषण करता था| किशोर किसी से ना बताए इसके लिए उसकी बेल्ट से पिटाई भी करता था| घटना सामने आने के बाद पीड़ित किशोर की परिजनों की शिकायत के आधार पर राजकोट की मालवियानगर पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है| जानकारी के मुताबिक राजकोट में लेउवा पटेल बोर्डिंग में रहनेवाला 14 वर्षीय किशोर कक्षा 8 का विद्यार्थी है| जिसे होस्टेल का गृहपति ने इतना पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा| परिवार और पुलिस की पूछताछ में पहले किशोर ने बताया कि उसके दोस्तों ने मारपीट की थी| लेकिन बाद में परिवार ने बताया कि होस्टेल का गृहपति हसमुख वसोया पिछले काफी समय से किशोर को अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाता और उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण कर रहा था| इतना ही नहीं हसमुख वसोया किशोर की बेल्ट से बुरी तरह पिटाई भी करता था, जिससे वह किसी से शिकायत ना करे| हसमुख वसोया ने किशोर को धमकी दे रखी थी कि अगर उसने किसी से कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा| गत सोमवार को रोज के तरह हसमुख वसोया ने किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी| इस घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर किशोर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा| पीड़ित की शिकायत के आधार पर राजकोट की मालवियानगर पुलिस ने हसमुख वसोया को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पोक्सो-6/12 और 377, 506 समेत विभिन्न दफाओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है| पुलिस यह भी जांच करेगी कि हसमुख वसोया ने अब तक कितने विद्यार्थियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है| लेउवा पटेल होस्टेल में 330 जितने विद्यार्थी रहते हैं और हसमुख वसोया वर्ष 2009 से यहां बतौर गृहपति के तौर कार्यरत है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here