Home गांधीनगर ‘एक देश एक चुनाव’ से देश को फायदा होगा, सभी राजनीतिक दलों...

‘एक देश एक चुनाव’ से देश को फायदा होगा, सभी राजनीतिक दलों को एकमत होना चाहिए : सीआर पाटील

121
0

सूरत,गुजरात प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटील ने कहा कि ‘एक देश एक चुनाव’ से समय और खर्च बचने से देश को फायदा होगा| उम्मीद है कि एक देश एक चुनाव पर सभी राजनीतिक दल एकमत होंगे| बता दें कि केन्द्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच पांच दिनों के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है| हांलाकि संसद के इस विशेष सत्र का एजेंडा क्या होगा? इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया| इस बीच केन्द्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक देश एक चुनाव की संभावना तलाशने के लिए एक समिति का गठन कर दिया है| संसद का विशेष सत्र आहूत करने की खबर आने के बाद कल से इस बात की चर्चा शुरू हो गई थी कि एक देश एक चुनाव को लेकर सरकार ने विशेष सत्र बुलाया है| शुक्रवार को इस संदर्भ में समिति के गठन के बाद चर्चा और तेज हो गई है और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है| गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटील ने सूरत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक देश एक चुनाव को लेकर देश के सभी राजनीतिक दलों से खुली चर्चा की थी| एक देश एक चुनाव का प्रावधान नही होने की वजह से देश में कहीं ना कहीं चुनाव होते रहते हैं, जिसमें अधिकारी कई महीनों तक व्यस्त रहते हैं| जिसकी वजह से लोगों के काम के लिए समय नहीं दे पाते| एक साथ चुनाव नहीं होने की वजह से समय और खर्च भी बढ़ता है| अलग अलग समय पर आचार संहिता लागू होने से विकास कार्य ठप हो जाते हैं और उसके खर्च में भी वृद्धि होती है| सीआर पाटील ने कहा कि एक देश एक चुनाव नहीं होने की वजह से सभी नेता, कार्यकर्ता, अधिकारी और नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी| मतदाताओं को केवल एक बार वोटिंग के लिए जाना पड़ेगा| पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है| मुझे विश्वास है कि समिति की रिपोर्ट आने के बाद देश के सभी राजनीतिक दल और नेता एक देश एक चुनाव पर एकमत होकर देशहित में फैसला करेंगे| गुजरात भाजपा प्रमुख ने कहा कि विपक्ष के पास प्रधानमंत्री के कई चेहरे हैं, लेकिन उसका जितना फायदा है उतना नुकसान भी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here