Home क्राइम लिव-इन में झगड़े के बाद प्रेमी ने प्रेमिका पर सरेआम धारदार हथियार...

लिव-इन में झगड़े के बाद प्रेमी ने प्रेमिका पर सरेआम धारदार हथियार से वार किया

92
0

प्रेमिका अपने मां के घर जा रही थी जिसे रोकने के लिए किया चाकू से जानलेवा हमला

पुलिस ने आरोपी को कीम से गिरफ्तार किया

सूरत के बमरोली रोड पर डेढ़ साल से लिव-इन में रह रहे युगल का झगडा होने के बाद प्रेमिका घर छोड़ कर मां के घर जा रही थी। प्रेमी उसे वापस लाना चाहता था मगर प्रेमिका नही आ रही थी। तो दोनों के बीच फिर से बिच सडक पर झगड़ा हो गया। जिसमें प्रेमी ने प्रेमिका की गर्दन पर सरेआम चाकू से वार कर दिया। लड़की को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, हमले के बाद भागे प्रेमी को पुलिस ने पकड़ लिया।

खटोदरा में प्रेमी द्वारा प्रेमिका पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावर प्रेमी विष्णु वसावा को पुलिस ने कीम में गिरफ्तार कर लिया गया। खटोदरा पुलिस ने आरोपी से हमले में प्रयुक्त घातक हथियार और मोपेड जब्त कर ली है। आरोपी और लड़की पिछले दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनो के बीच झगड़ा हुआ तो लड़की अपने मां के घर वापस जा रही थी। लेकिन आरोपी लडकी को वापस ले जाने का दबाव बना रहा था। रायका सर्किल के पास प्रेमी ने युवती को चाकू मार कर जानलेवा हमला किया था। हमलावर प्रेमी ने लड़की को तीन से चार बार चाकू मारा और भाग गया। घटना में गंभीर रूप से घायल लडकी को उपचार के लिए न्यू सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में खटोदरा पुलिस ने तुरंत टीमें गठित कर आरोपियों को पकड़ लिया। खटोदरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here