Home उत्तर प्रदेश बदायूं में महिला की लाश से आंखें गायब करने का मामला, पोस्टमॉर्टम...

बदायूं में महिला की लाश से आंखें गायब करने का मामला, पोस्टमॉर्टम करने वाले दो सरकारी डॉक्टर गिरफ्तार

140
0
क्रांति समय

मामला जनपद बदायूं का है। जहा पोस्टमॉर्टम के बाद एक महिला के शव से दोनों आंखें गायब मिली थी। परिजनों की तहरीर के बाद मामले में FIR दर्ज हुई थी। पूरे मामले में पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करने वाले दो डॉक्टरों को डिटेन किया था। अब इन दोनों सरकारी डॉक्टरों का चालान काट दिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इन आरोपों का संज्ञान लेते हुए महिला के शव का पुनः पोस्टमार्टम कराया गया था और आंखें गायब होने की पुष्टि हुई थी।

पूरा मामला अलापुर थाना इलाके के गांव कुतरई का है। कुतरई निवासी गंगा चरण की बेटी पूजा की शादी मुजरिया थाना इलाके के गांव रसूला में हुई थी। रविवार को उसकी लाश फांसी के फंदे से झूलती मिली। पूजा के घरवालों के मुताबिक, दहेज के लिए उसकी हत्या की गई है। उसने आत्महया नहीं की। सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को काले बैग में रखकर परिजनों को दे दिया गया। सोमवार शाम जब परिजनों ने बैग खोलकर शव को देखा तो उसकी दोनों आंखे गायब थीं। आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों पर आंखे निकालने का आरोप लगाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here