Home क्रांति समय अन्वेषण टीम की रिपोट प्रशासन की इजाजत के बिना बनाए जा रहे मंदिर को लेकर नगर...

प्रशासन की इजाजत के बिना बनाए जा रहे मंदिर को लेकर नगर निगम की टीम से भिड़े लोग

145
0

महिलाओं ने हाथ में उठाई ईंटे,

महिलाओं ने हाथ में उठाई ईंटे, नगर निगम के कर्मचारीओं ने पुलिस की मदद ली

सूरत नगर निगम की दबाव मुक्त टीम से लोगों की झड़प हो गई। डिंडोली में एक आरक्षण भूखंड पर स्थानीय लोगों द्वारा पहले एक छोटा मंदिर बनाया गया था। फिर एक बड़ा मंदिर बनाए जाने पर नगर निगम प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। टीपी 69 में रिजर्वेशन प्लॉट नंबर 25में चमत्कारी हनुमानजी का मंदिर बन रहा था। जब नगर निगम की टीम ने इस मंदिर को तोड़ना शुरू हुआ तो स्थानीय लोग आ गए। महिलाओं ने ईंटें हाथ में लेने पर तोड़फोड़ का काम रोक दिया।

स्थानीय लोग नगर निगम से बिना किसी इजाजत लिए रिजर्व प्लॉट पर एक बड़ा मंदिर बना रहे थे। इंजीनियर, सहायक अभियंता समेत 15 से 20 कर्मचारियों का काफिला आज मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचा। करीब 15 से 20 अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया। मंदिर के पुजारियों और भक्तों को इस घठना की जानकारी मिलने पर वह तत्काल मंदरि में दौड़े चले आने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
एसएमसी कर्मचारियों और पुजारी भक्तों के बीच झड़प हो गई। जब महिलाएं मंदिर पहुंचीं तो उन्होंने हाथों में ईंटें लेकर एसएमसी कर्मचारियों का सामना किया। स्थिति बिगड़ने पर एसएमसी के कर्मचारीओं ने पिछेहट करने पर मजबूर हो गये। डिंडोली पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसएमसी अधिकारियों ने पूजारी से और निर्माण करने से मन कर दिया और चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here