Home उत्तर प्रदेश यूपी के साथ-साथ बिहार की महिलाओ के साथ किराए के कमरे में...

यूपी के साथ-साथ बिहार की महिलाओ के साथ किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार

164
0
क्रांति समय

उत्तर प्रदेश और बिहार में देह व्यापार के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है, जहां सात महिलाएं और एक पुरुष गिरोह में शामिल थे। यह गिरोह किराए के कमरे में देह व्यापार को संचालित कर रहा था और इसकी सरगना सोहावल की एक वृद्ध महिला थी। देह व्यापार के मामले में अलग-अलग स्थानों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पहले कौशलपुरी कालोनी में एक महिला को पुरुष के साथ पकड़ा गया। उस महिला से पूछताछ के बाद देवकाली स्थित सरस्वतीपुरम कालोनी में भी छह लोगों को पकड़ा गया। इस गिरोह की सरगना सोहावल की एक वृद्ध महिला है। उसे भी गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह में बिहार और देवरिया की भी महिलाएं शामिल हैं। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है। यह धंधा किराए के कमरे में संचालित हो रहा था। भवन स्वामी को भ्रम में रखकर महिला करीब दो वर्षों से देह व्यापार कराती रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here