Home Uncategorized बारात में पटाखे फोड़कर सड़क पर गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम...

बारात में पटाखे फोड़कर सड़क पर गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम ने 7 हजार का जुर्माना लगाया।

33
0

आरटीओ कार्यालय के सामने सार्वजनिक सडक पर पटाखे फोडकर गंदगी फैलाने पर हुई कार्यवाही

शादी में आए बारातीयों से जुर्माना वसूला गया

सूरत नगर निगम स्वच्छता के मामले में देश में पहले स्थान पर आया है। नगर निगम इस संख्या को बरकरार रखने के लिए लगातार महेनत करता नजर आ रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले लोगों पर अब अक्सर जुर्माना लगाया जाता है। पाल आरटीओ के पास सार्वजनिक सडक पर पटाखे फोड़ने पर 7 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

वराछा, लिंबायत के बाद सड़क पर कचरा फैलाने वालों पर एक और कार्रवाई की गई है। शहर को समग्र देश में स्वच्छाता में प्रथम पायदान पर बनाए रखने के लिए नागरिकों के साथ नगर निगम की भी जिम्मेदारी बढ़ गई है। फिर 18 फरवरी को आरटीओ कार्यालय के सामने बारातीयों द्वारा सार्वजनिक सडक पर पटाखे फोड़कर गंदगी फैलाने के आरोप में सुनीलकुमार पर 7 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

शहर में शादी का सीजन जोरों पर है। शादी में बारातीयों द्वारा आतिशबाजी करने के साथ सडक पर कचरा फैलाया जाता है। सफाईकर्मी सडक को स्वच्छ करने के लिए दिन रात महेनत करते रहते है। अब शहर की सडकों पर कचरा फेंकनेवाले और शादी बारात में पटाखे फोडकर सडक पर कचरा डालने वालों पर भी कार्यवाही हो रही है। वराछा, लिंबायत के बाद अब पाल क्षेत्र में मनपा के सेनेटरी इंस्पेक्टर ने कार्रवाई की है। आरटीओ के पास से गुजर रहे एक बारात पर जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम की ओर से शरारती तत्वों द्वारा पटाखे फोड़ने और गंदगी फैलाने पर 7 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here