Home जिला अहमदाबाद वायु चक्रवात के कारण गुजरातभर में बरसाती माहौल

वायु चक्रवात के कारण गुजरातभर में बरसाती माहौल

0
वायु चक्रवात के कारण गुजरातभर में बरसाती माहौल

अहमदाबाद (ईएमएस)| गुजरात में भले ही मानसून की दस्तक नहीं दी, लेकिन वायु चक्रवात के चलते पिछले कई दिनों से राज्यभर में बरसाती माहौल बना हुआ है| दक्षिण और मध्य गुजरात के कई इलाकों में सुबह से बारिश का दौर जारी है| कच्छ में भी वायु चक्रवात के असर के चलते सुबह से बारिश हो रही है| लगातार बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया और गर्मी का पारा गिरने से लोगों को बड़ी राहत मिली है|
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक गुजरात में बरसाती माहौल रहने की संभावना है| चक्रवात के कारण कच्छ और उत्तरी गुजरात में झमाझम बारिश हो रही है| उत्तरी गुजरात के साबरकांठा जिले के ईडर में मूशलाधार बारिश हो रही है| हिम्मतनगर में तेज बारिश के एक झोंके ने मौसम को ठंडा कर दिया है| पिछले तीन दिन से उत्तरी गुजरात में बरसाती माहौल बरकरार है| लगातार तीसरे दिन साबरकांठा पर मेघा मेहरबान है| मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन दौरान उत्तरी गुजरात अच्छी बारिश हो सकती है| साबरकांठा के प्रांतिज और तलोद में तेज हवा के साथ बारिश की धमाकेदार एंट्री से खेत पानी से लबालब हो गए| खेती योग्य बारिश होने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है| मध्य गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा में बरसाती माहौल बना हुआ है| गोधरा समेत आसपास के इलाकों में बारिश के कारण वातावरण ठंडा होने सो गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है| दाहोद जिले के झालोद तहसील में तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया और लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिल गई है| दक्षिण गुजरात के सूरत जिले में बारडोली तहसील में मौसम का मिजाज बदला और बारिश के झोंके ने वातावरण को ठंडा कर दिया| सौराष्ट्र के अमरेली जिले के सावरकुंडला में आज सुबह से बरसाती माहौल बना हुआ है| सावरकुंडला समेत आसपास के इलाकों में बारिश उल्लेखनीय बारिश होने की खबर है| अगले दो-तीन दिन ऐसा ही माहौल रहने की संभावना है| राजकोट शहर में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश ने चहुंओर पानी पानी कर दिया| तेज हवा के चलते राजकोट के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई| वायु चक्रवात के कारण पिछले एक सप्ताह से राजकोट समेत सौराष्ट्रभर का मौसम बदला हुआ है और आज भी उसका असर जारी है| राजकोट में सुबह से आसमान का जमावडे के बीच 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल रही है| मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा और उसके बाद स्थिति सामान्य होगी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here