Home अहमदाबाद सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात समेत राज्य की 184 तहसीलों में बारिश

सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात समेत राज्य की 184 तहसीलों में बारिश

234
0

अहमदाबाद (ईएमएस)| भारी बारिश की संभावना के बीच सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात समेत राज्यभर में जबर्दस्त बारिश हो रही है| पिछले 24 घंटों में राज्य की 188 तहसीलों में व्यापक बारिश से सर्वत्र पानी पानी हो गया है| सबसे अधिक बारिश उमरपाडा में 16.5 ईंच दर्ज हुई| जबकि खंभात में 15 ईंच, ओलपाड में 13 ईंच, वघई में 12 ईंच, मांगरोल में 11 ईंच, वांसदा, वापी और कपराडा में 10.5 ईंच बारिश हुई है| कामरेज में 8 ईंच, मांडवी में 7 ईंच, सूरत शहर में 6 ईंच, महुवा में 5 ईंच और बारडोली व पलसाणा में 3-3 ईंच बारिश हुई| ऊपरी हिस्सों में भारी बारिश के चलते दक्षिण गुजरात की कई नदियों में बाढ़ आ गई है| नवसारी से गुजरतती कावेरी और अंबिका नदी में बाढ़ आ गई है| कावेरी नदी में बाढ़ के चलते रिवरफ्रंट पानी के पानी में डूब से जाने लोगों के लिए बंद कर दिया गयाहै| जिला प्रशासन ने निचले इलाकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है| साथ ही ट्वीट कर नदी किनारे नहीं जाने की लोगों को चेतावनी दी है| यदि ऊपरी हिस्सों में भारी बारिश जारी रहती है तो हालात गंभीर हो सकते हैं| दक्षिण गुजरात के सूरत के अलावा वलसाड, डांग और नवसारी में भारी बारिश हुई है| जिसमें सबसे ज्यादा वलसाड और नवसारी में बारिश हुई| वलसाड की औरंगा नदी का पानी के निशान से ऊपर बह रहा है| ऊपरी हिस्सों में भारी बारिश के चलते औरंगा नदी के दोनों ब्रिज पानी में डूब गए हैं| नदी में रौद्र रूप को देखते हुए किनारे बसने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए हैं| वलसाड प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है| एनडीआरएफ की एक टीम और पालिका समेत पुलिस टीम एलर्ट है| दूसरी ओर नवसारी की पूर्णा नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों पानी भरने लगा है| विजलपोर शहर समेत कई इलाके जलमग्न हो गए हैं| नवसारी ग्रामीण क्षेत्र के कई सड़कें आवाजाही के लिए बंद कर दी गई हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here