Home क्राइम 7 साल की बच्ची को अश्लील तस्वीरें दिखाकर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी...

7 साल की बच्ची को अश्लील तस्वीरें दिखाकर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

242
0

सूरत (ईएमएस)| शहर के पिपलोद क्षेत्र में सात साल बच्ची को मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें दिखाकर एक शख्स ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया| युवक के जाने के बाद बच्ची ने अपनी माता से शिकायत कर दी और मामला पुलिस थाने पहुंच गया| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी| जानकारी के मुताबिक सूरत के पिपलोद क्षेत्र की एक सोसायटी में गैस लाइन काम चल रहा है| दो दिन पहले 30 वर्षीय शब्बीर शेख नामक शख्स सोसायटी के एक मकान में घुस गया| जहां 7 वर्षीय बच्ची अपनी 5 वर्षीय जुड़वा बहनों के साथ खेल रही थी| घर में बच्ची के माता-पिता मौजूद नहीं थे| जबकि बच्चियों के दादा घर में सो रहे थे| उस वक्त घर में घुसे शब्बीर शेख सात वर्षीय बच्ची को अपने मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें दिखाने लगा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया| हांलाकि बाद में शब्बीर वहां से रवाना हो गया| माता के घर लौटने पर बच्ची ने घटना की शिकायत कर दी| माता ने सूरत के उमरा पुलिस थाने में शब्बीर शेख के खिलाफ रपट दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर पुलिस ने शब्बीर शेख को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here