Home उत्तर प्रदेश लाठी-डंडे से पीट पीटकर एक व्यक्ति की हत्या

लाठी-डंडे से पीट पीटकर एक व्यक्ति की हत्या

177
0
Listen to this article

जौनपुर (ईएमएस)। जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की लाठी-डंडो से पीट पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक बीती 12 अगस्त नाग पंचमी के दिन फत्तूपुर कला गाव में मिठाई लाल बिंद की गाय विजय बहादुर सिंह के खेत में चली गई, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। उस दिन इस घटना की सूचना थाना मुंगरा बादशाहपुर में नहीं मिली थी। शुक्रवार को रामचरित्र मिश्रा के दुकान पर बिंद परिवार के लड़के मौजूद थे। उसी रास्ते से चंदन सिंह व रूद्र सिंह जा रहे थे। बिंद के लड़कों व चंदन सिंह व रूद्र सिंह कहासुनी हो गयी। बिंद के लड़के अपने घर सूचना देकर और लोगों को बुला लाये। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। बताया जाता है कि मारपीट के दौरान विजय बहादुर, चंदन व रूद्र घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल विजय बहादुर को सदर अस्पताल जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। इस प्रकरण में मुगरा बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी मिठाई लाल बिंद, दिलीप बिंद, धर्मेंद्र बिंद व रामप्रसाद को हिरासत में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here