Home क्राइम गैंगरेप के आरोपियों का अब भी कोई सुराग नहीं, पुलिस ने लगाए...

गैंगरेप के आरोपियों का अब भी कोई सुराग नहीं, पुलिस ने लगाए पोस्टर

259
0

वडोदरा (ईएमएस)| शहर के नवलखी मैदान में करीब 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के बारे में कई घंटों के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला| पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए के ईनाम की घोषणा की है| अब पुलिस पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर बनाए गए स्कैच शहर में जगह जगह लगा रही है| 200 पुलिसकर्मियों की अलग अलग टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं| घटना के बाद पुलिस करीब 25 जितने संदिग्धों की पीड़िता के समक्ष परेड करवा चुकी है| लेकिन पीड़िता ने इनमें से किसी के होने से इंकार किया है| वडोदरा पुलिस आयुक्त अनुपमसिंह गहलोत के मुताबिक नवलखी मैदान की भौगोलिक स्थिति ऐसी है, जहां कोई जानकार ही जा सकता है| मैदान के पिछले हिस्से में झाडियां झाडियां हैं| ऐसे में इलाका में आए दिन आने जानेवाले ही घटना में संलिप्त होने की आशंका है| उन्होंने बताया कि पुलिस ने ड्रोन की मदद से नवलखी मैदान का निरीक्षण किया है| मैदान के प्रवेश और निकासी द्वार पर लगे सीसीटीवी फूटेज की जांच की जा रही है| गौरतलब है कि तीन दिन पहले वडोदरा के नवलखी मैदान में अपने मंगेतर के साथ बैठी 15 साल की किशोरी को दो अज्ञात शख्स निकट की झाड़ी में खींच ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म किया था| किशोरी की मेडिकल जांच में उसके साथ गैंगरेप का खुलासा हुआ है| पुलिस ने पीड़िता और उसके मंगेतर से मिली जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों के स्कैच बनाकर मीडिया में जारी किए थे| बाद में आरोपियों की सुराग देने वाले को रु. 100000 के ईनाम की भी घोषणा की है| लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here