Home देश-दुनिया अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, शोक में टीवी एवं फिल्म...

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, शोक में टीवी एवं फिल्म इंडस्ट्री

237
0

मुंबई (एजेंसी)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुशांत ने सुइसाइड क्‍यों क‍िया है,इसकी अभी तक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि पुलिस को सुशांत के दोस्तों ने बताया है कि वह बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे।वह डिप्रेशन की वजह से दवाइयां ले रहे थे। बीती रात सुशांत के कुछ दोस्त उनके साथ थे। सुबह जब सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला,तब उनके दोस्‍तों ने दरवाजा तोड़ा अंदर फांसी से उनकी लाश झूल रही थी। इसके बाद नौकर ने पुलिस को फोन क‍िया। मुंबई स्थित उनके घर पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। बता दें कि चार द‍िन पहले ही सुशांत की मैनेजर दिशा की भी इमारत से ग‍िरने से मौत हो गई थी। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि सुशांत ने आत्महत्या की है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को अभी तक कोई सूइसाइड नोट नहीं मिला है।
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक बिजनसमैन के साथ पिछले हफ़्ते ही सगाई की है। उनकी मैनेजर ने पांच दिन पहले ही आत्महत्या की थी। सूत्रों का कहना है कि मामले में भी सुशांत से पूछताछ की गई थी। वहीं परिवार के लोगों के मुताबिक, सुशांत एक बंगाली लड़की से परेशान थे। पिता उनसे कुछ दिन बाद ही मिलने जाने वाले थे, इसी बीच ये खबर आ गई।

बोलने की स्थिति में नहीं सुशांत सिंह के पिता
सुशांत के निधन की खबर पूरा देश सदमे में है। उनके गृहनगर पटना के राजीव नगर मोहल्ला गमगीन है। सुशांत के पिता केके सिंह को फोन पर जानकारी मिली, वह इस वक्त कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। सुशांत के पिता रिटायर्ड हैं और पटना में अकेले रहते हैं। सुशांत की मां का निधन हो चुका है। उनकी चार बहने थीं, जिनमें से 1 की मौत हो चुकी है। बाकी 3 बहनें ससुराल में हैं।

अधूरा रह गया बिहार वालों से किया वादा
सुशांत सिंह राजपूत का घर और ननिहाल दोनों बिहार में ही है। सुशांत अक्सर बिहार आते रहते थे। साल 2019 में सुशांत मुंडन कराने खगड़िया स्थित अपने ननिहाल आए थे। उस दौरान सुशांत सिंह राजपूत नाव के सहारे ननिहाल पहुंचे थे। उस दौरान गांव वालों ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया था, लेकिन आज उनके सुसाइड की खबर आने से पूरे बोरने गांव में गम का माहौल है। सुशांत सिंह राजपूत के ननिहाल बोरने में प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर है। यहीं पर उनका मुंडन हुआ था। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था मैं बिहार का हूं और बिहार के लिए कुछ करना चाहता हूं। इसके लिए प्रयास कर रहा हूं। सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और बीजेपी के विधायक नीरज कुमार बबलू और उनकी पत्नी विधान पार्षद नूतन सिंह हैं।

अपनी आखिरी पोस्ट में कहां मां की आ रही थी याद
सुशांत सिंह राजूपत ने अंतिम पोस्ट अपनी मां के लिए डाला था, जैसे उन्हें उनकी किसी वजह से याद आ रही हो। 3 जून को हुए इस पोस्ट में सुशांत ने अपने साथ अपनी मां की एक तस्वीर लगाई थी। इसके साथ लिखा था, धुंधला अतीत आंखों के आंसू से गायब हो रहा है। पूरे न हुए सपने खुशियां और ला रहे हैं। वहीं एक जल्द बीतने वाली जिंदगी दोनों के बीच सौदेबाजी कर रही।

शोक में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री
सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। किसी को भी यकीन नहीं आ रहा है कि सुशांत ने ऐसा कदम क्यों उठाया? करणवीर बोहरा यकीन ही नहीं कर पाए कि उनका दोस्त और भाई सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अभिनेता संग पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘क्यूं? क्यूं? क्यूं? मुझे बहुत घबराहट हो रही है। भाई तुम ऐसा कैसे कर सकते हो? भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे दोस्त।
एकता कपूर, जिन्होंने सुशांत को टीवी इंडस्ट्री में मौका दिया, वह भी गम में डूबी हुईं। उन्होंने ट्वीट किया: वहीं सुशांत के दोस्तों ने बताया कि वह डिप्रेशन की वजह से दवाइयां ले रहे थे। साल 2020 फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर एक कहर बनकर टूटा है। मार्च से लेकर अब तक इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, मनमीत ग्रेवाल, प्रेक्षा मेहता, मोहित बघेल और अब सुशांत सिंह राजपूत दुनिया छोड़ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here