Home राज्य उत्तर प्रदेश कोरोना पॉजिटिव युवती से डॉक्टर ने की छेड़खानी

कोरोना पॉजिटिव युवती से डॉक्टर ने की छेड़खानी

0
कोरोना पॉजिटिव युवती से डॉक्टर ने की छेड़खानी

नोएडा (एजेसी)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक अस्पताल के कोविड-19 आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती युवती ने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। दरअसल, डॉक्टर भी युवती के साथ ही आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती था। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि युवती ने तबीयत खराब होने के बाद कोराना संक्रमण की जांच कराई थी। 20 जुलाई को वह ग्रेटर नोएडा स्थित एक हॉस्पिटल गई, वहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे आइसोलेशन वॉर्ड में एडमिट कराया गया। उसी दौरान वॉर्ड में एडमिट हॉस्पिटल के डॉक्टर अमृता गोयल युवती को संक्रमण से बचाव के तरीके के बारे में बताने लगे हैं। युवती ने कहा कि उसी दौरान डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद युवती ने पूरा मामला अपने परिजनों को बताया है। हॉस्पिटल के प्रवक्ता ने कहा कि जिस डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है, वह हॉस्पिटल में पार्ट टाइम डॉक्टर हैं। वह क्रिटिकल केयर के पद पर तैनात है। वह खुद कोविड पेशंट है।

एसओ योगेश मलिक ने बताया कि युवती की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद डॉक्टर के खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि नोएडा में सोमवार को कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक 4,792 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 4,060 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here