Home अहमदाबाद 135 मीटर के निकट पहुंचा सरदार सरोवर बांध का जलस्तर

135 मीटर के निकट पहुंचा सरदार सरोवर बांध का जलस्तर

201
0
135 मीटर के निकट पहुंचा सरदार सरोवर बांध का जलस्तर

अहमदाबाद(एजेंसी)| गुजरात की जीवनदायिनी सरदार सरोवर बांध का जलस्तर 135 मीटर के करीब पहुंच गया है| मध्य प्रदेश से बड़ी मात्रा में जलराशि की आय होने से सरदार सरोवर बांध से 10 लाख क्यूसेक से अधिक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा था| लेकिन अब पानी की आय घटने से बांध के 13 दरवाजे बंद कर दिया गया है|

अब केवल 10 गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है| फिलहाल ऊपरी हिस्से से सरदार सरोवर बांध में 3.87 लाख क्यूसेक पानी की आय हो रही है और डैम के 10 दरवाजे 0.8 मीटर तक खोल 1.13 लाख क्यूसेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है| डैम के दरवाजे और रिवरबेड पावर हाउस समेत नर्मदा नदी में 1.55 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है|

सरदार सरोवर बांध का जलस्तर फिलहाल 134.88 मीटर पर पहुंच गया है यानी डैम 97.25 प्रतिशत भर चुका है| बांध की सर्वोच्च सतह 138.68 मीटर है, अर्थात डैम पूरी तरह भरने से केवल 3.80 मीटर दूर है| एक सप्ताह में सरदार सरोवर बांध का जलस्तर सर्वोच्च सतह तक पहुंच जाने की संभावना है|

डैम से कम छोड़े जाने से भरुच में गोल्डन ब्रिज के निकट नर्मदा नदी के जलस्तर कम हो रहा है| फिलहाल गोल्डन ब्रिज के निकट नर्मदा नदी जलस्तर 15.50 फूट पर स्थिर है| पिछले 24 घंटों में नदी का जलस्तर 19 फूट कम हुआ है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here