Home कर्नाटक भारतीय हॉकी टीम इस साल लय हासिल करेगी

भारतीय हॉकी टीम इस साल लय हासिल करेगी

391
0
भारतीय हॉकी टीम इस साल लय हासिल करेगी

बेंगलुरू (एजेंसी)। भारतीय हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड का कहना है कि इस साल के अंत तक सभी खिलाड़ी अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में लौट आयेंगे। भारतीय हॉकी टीम यहां अभी साई केन्द्र में अभ्यास कर रही है और यह अभ्यास शिविर इस माह के अंत तक चलेगा जिसे जरुरत के अनुसार आगे भी बढ़ाया जाएगा।

कोरोना महामारी के कारण हॉकी टीम पिछले पांच महीने से अभ्यास नहीं कर पायी थी। रीड ने कहा कि इस साल अंतरराष्ट्रीय स्पर्धायें नहीं होने से भविष्य को लेकर भले ही संदेह हो पर उनकी टीम इस साल के अंत तक लय हासिल कर लेगी। उन्होंने कहा कोरोना महामारी से भारत ही नहीं सभी देशों की टीमें प्रभावित हुई हैं।

सभी देशों की हॉकी टीमों की लय खराब हुई है। इसके बाद भी हमारी टीम सही राह पर है हालांकि उसे फार्म में लौटने में समय जरुर लगेगा। रीड ने कहा, इस साल के अंत तक हम उस फार्म में लौट आएंगे, जहां लॉकडाउन के कारण लगे ब्रेक से पहले थे पर बीच में कोई बाधा नहीं आनी चाहिये। उन्होंने कहा, सबसे अच्छी बात यह है कि हमारे पास अभ्यास के लिए एक जगह पर सारी सुविधायें हैं।

लॉकडाउन के दौरान पूरे समय भारत में ही रहे रीड ने कहा कि खिलाडिय़ों ने मैदान पर अभ्यास शुरु कर दिया है। हम धीरे-धीरे तैयारी कर रहे हैं। कोई हड़बड़ी नहीं मचानी है। उन्होंने कहा, हम अभी फिटनेस और कौशल पर ध्यान दे रहे हैं ताकि खिलाडिय़ों के कार्यभार पर नियंत्रण बना रहे। उन्होंने कहा, मैं चाहूंगा कि खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र के भीतर ही रहे और नवंबर तक अभ्यास जारी रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here