भोपाल (एजेंसी)। राजधानी के गौतम नगर थाना इलाके में विवाहिता द्वारा जहरीला पर्दाथ खाकर आत्महत्या किये जाने की घटना सामेन आई है। बताय गया है कि महिला की शादी के 22 साल बाद भी बच्चे नहीं थे, जिससे दुखी होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालांकि परिजनों ने उसे तुंरंत ही उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे शुरुआती चेकअप के बाद ही मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरु कर दी है।
गौतम नगर पुलिस से मिली जानाकरी के अनुसार अनीता कुशवाहा पति नरेश कुशवाहा (40) शारदा नगर नारीयलखेड़ा की निवासी थी। उसका पति सेट्रिंग प्लेटे बांधने का काम करता है। महिला की शादी को करीब 22 साल हो जाने के बाद भी उसकी कोई संतान नहीं थी। संतान पाने के लिये काफी समय तक कई जगह का इलाज और पैसा खर्च करने के बाद भी वह मां नहीं बन पा रही थी। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि इसी कारण वह डिप्रेशन में रहती थी।
शुक्रवार की रात को उसका पति काम से लौटने के बाद खाना खाकर सो गया था। देर रात करीब दो बजे उसने पत्नी की उल्टियां करने की आवाज सुनकर उसकी नीद खूलीतो पत्नी ने उसे जहरीला पदार्थ खाने की बात बाताई। इसके बाद पति ने देर रात जैसे तैसे उसे ऑटो तलाशकर तुरंत ही उपचार के लिये अस्प्ताल पहुंचाया लेकिन इसमें उसे करीब एक घंटे से अधिक का समय लग गया। तड़के करीब साढ़े चार बजे अनीता को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।