Home राज्य पानीपत में यमुना नदी में नहाने गए छह लोग पानी में डूबे

पानीपत में यमुना नदी में नहाने गए छह लोग पानी में डूबे

307
0
पानीपत में यमुना नदी में नहाने गए छह लोग पानी में डूबे

पानीपत (एजेंसी)। हरियाणा के पानीपत जिले में मंगलवार को यमुना नदी में नहाने गए छह लोगों में से तीन लोगों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई और उनके साथ गए तीन अन्य लोग अब भी लापता हैं। पुलिस ने बताया कि यमुना में डूबे इन छह लोगों में से एक महिला, दो लड़कियां और तीन किशोर शामिल हैं।

पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश में रेस्क्ययू ऑपरेशन चला रही है। बापोली थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि घटना जलमाना गांव के पास हुई। नदी में नहाते हुए तीन लोग गहराई में चले गए और उन्हें बचाने के प्रयास में अन्य लोग भी पानी की तेज धार में बह गए।

उन्होंने बताया कि छह में से तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, अन्य के डूबने की भी आशंका है। लापता लोगों की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि छह में से तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here