Home गुजरात सर्वोच्च सतह पर पहुंचा सरदार सरोवर बांध का जलस्तर, मुख्यमंत्री की ई...

सर्वोच्च सतह पर पहुंचा सरदार सरोवर बांध का जलस्तर, मुख्यमंत्री की ई पूजा

206
0
सर्वोच्च सतह पर पहुंचा सरदार सरोवर बांध का जलस्तर, मुख्यमंत्री की ई पूजा

अहमदाबाद(एजेंसी)| गुजरात की जीवनदायिनी सरदार सरोवर नर्मदा डैम जलस्तर अपने सर्वोच्च सतर 138.68 मीटर पर पहुंच गया है| आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन भी है और उनके जन्म दिन पर नर्मदा नदी की पूजा की गई| गुजरात सरकार में राज्यमंत्री योगेश पटेल और नर्मदा निगम के एमडी राजीव गुप्ता ने आरती और पूजन कर नर्मदा मैया का स्वागत किया|

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी अपनी ऑफीस से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ई पूजन कर नर्मदा की पूजा की| इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आज हमारे लिए आनंद का दिन है| भारत को विश्वभर में मान सम्मान दिलाने वाले गुजरात के यशस्वी पुत्र नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन है और इस मौके पर जनता की ओर से विकास कार्यों की उन्हें भेंट दी है|

पीएम मोदी के जन्म दिन पर विकास के कार्य करें| पीएम मोदी ने विकास की राजनीति शुरू की है और प्रत्येक को विकास का हिसाब देना पड़ता है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here