Home कोरोना कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 44 लाख से ऊपर,...

कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 44 लाख से ऊपर, पीड़ित 55 लाख के पार

228
0
कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 44 लाख से ऊपर, पीड़ित 55 लाख के पार

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोनावायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 45 लाख के करीब पहुंचने वाली है। इस प्रकार देश में रिकवरी रेट 80% से ऊपर हो गया है। सोमवार को देश में लगभग 70 हजार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले जिसके मुकाबले 75 हजार से अधिक लोग ठीक भी हुए।

मौतों की संख्या भी 1000 से नीचे रही। देश में इस समय लगभग 55 लाख 50 हजार से ऊपर कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 45 लाख 70 हजार के करीब ठीक हो चुके हैं। सोमवार को एक्टिव मामलों की संख्या भी 10 लाख से नीचे पहुंच कर 9 लाख 80 हजार के करीब हो गई। कुछ दिनों से यह 10 लाख से ऊपर थी। देश में अब तक इस बीमारी से 88,514 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले अभी भी महाराष्ट्र में ही मिल रहे हैं। बीते कई दिनों में पहली बार महाराष्ट्र में कम संख्या आई और 15,738 नए मामले सामने आए। हालांकि राज्य में अब तक 33,015 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। यहां पर 12 लाख 24 हजार 380 लोगों को इस वायरस के संक्रमण हो चुका है।

सोमवार को इस बीमारी से 32,007 लोगों को महाराष्ट्र में मुक्ति मिली जो कि एक रिकॉर्ड है। इस प्रकार यहां पर 9 लाख से अधिक लोगों को कोरोना से मुक्ति मिल गई है।देश के अन्य राज्यों में इतनी राहत नहीं है।

सोमवार को

  • आंध्र प्रदेश में 6235,
  • तमिलनाडु में 5344,
  • कर्नाटक में 7339,
  • उत्तर प्रदेश में 4618,
  • दिल्ली में 2548,
  • पश्चिम बंगाल में 3165,
  • उड़ीसा में 4242,
  • तेलंगाना में 1302,
  • बिहार में 1314,
  • असम में 2640,
  • केरल में 2910,
  • गुजरात में 1430,
  • राजस्थान में 1892,
  • हरियाणा में 1818,
  • झारखंड में 1321,
  • जम्मू और कश्मीर में 1036
  • मध्यप्रदेश में 2523 नए मरीज मिले हैं।

कोरोना रिकवरी की स्थिति का बेहतर होना भारत के लिए अच्छा संकेत है। लेकिन संक्रमण की रफ्तार चिंता का विषय बनती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here