Home देश-दुनिया राहुल गांधी ने कहा, कृषि संबंधी विधेयक देश के किसानों को गुलाम...

राहुल गांधी ने कहा, कृषि संबंधी विधेयक देश के किसानों को गुलाम बना देगा

262
0
राहुल गांधी ने कहा, कृषि संबंधी विधेयक देश के किसानों को गुलाम बना देगा

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों द्वारा शुक्रवार को किए जा रहे भारत बंद का समर्थन करते हुए दावा किया है कि कृषि संबंधी विधेयक देश के किसानों को गुलाम बना देगा। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी किसानों के प्रदर्शन का समर्थन कर आरोप लगाया कि ये कृषि विधेयक ‘ईस्ट इंडिया कंपनी राज’ की याद दिलाते हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया,एक त्रुटिपूर्ण जीएसटी ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को बर्बाद कर दिया है। नए कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बना देगा। प्रियंका ने दावा किया, किसानों से एमएसपी छीन ली जाएगी।

उन्हें ठेके पर खेती के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा।न दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा।उन्होंने कहा, ‘भाजपा के कृषि विधेयक ईस्ट इंडिया कंपनी राज की याद दिलाते हैं।

भारत बंद का समर्थन करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘पेट में अंगारे और मन में तूफान लिए देश का अन्नदाता किसान और भाग्यविधाता खेत मजदूर भारत बंद करने को मजबूर है।अहंकारी मोदी सरकार को न उसके मन की व्यथा दिखती न उसकी आत्मा की पीड़ा महसूस होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here