Home अहमदाबाद कैमिकल फैक्ट्री में प्रचंड विस्फोट के बाद लगी आग, 11 लोगों की...

कैमिकल फैक्ट्री में प्रचंड विस्फोट के बाद लगी आग, 11 लोगों की मौत – पीएम मोदी ने दु:ख जताया, सीएम द्वारा मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता

297
0

अहमदाबाद (एजेंसी)| शहर के पिराणा-पिपलज रोड स्थित एक कैमिकल फैक्ट्री में आज दोपहर विस्फोट होने से अफरातफरी मच गई| धमाका इतना जबर्दस्त था कि आसपास की फैक्ट्रियों की दीवारें और छत ढह गई| विस्फोट के बाद आग भड़क उठी| इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना को लेकर दु:ख जताया है| मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपए की सहायता के साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के पिपलज-पिराणा रोड पर नानुभाई एस्टेट स्थित कैमिकल फैक्ट्री में आज ब्लास्ट के बाद आग भड़क उठी| धमाका इतना तीव्र था कि आसपास के तीन-चार गोदामों की दीवारें और छतें ढह गई| जिसमें एक कपड़े का गोदाम भी था| खबर मिलते ही फायर विभाग की 24 गाडियां और 60 जवान घटनास्थल पर पहुंच गए और आग पर जल्द काबू पाने के बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया| फायर के जवानों ने मलबे के नीचे से 18 लोगों को निकाल कर एम्ब्युलैंस 108 के जरिए अहमदाबाद के एलजी अस्पताल पहुंचाया| जिसमें अब तक 11 लोगों की मौत हो गई| अन्य 8 लोगों का उपचार चल रहा है| जिसमें 2 घायलों की हालत गंभीर बताई गई है और दो लोग अब भी लापता होने की खबर है| इस बीच राज्य के श्रम एवं रोजगार विभाग के सूत्रों के मुताबिक जिस जगह यह दुर्घटना हुई है, वहां किसी प्रकार की फैक्ट्री का रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया| इसके बावजूद विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है| दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना को लेकर दु:ख व्यक्त किया है| उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है| दूसरी ओर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि का ऐलान किया है| साथ ही मामले की जांच के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here