Home गुजरात गुजरात एन्टी लैंड ग्रेबिंग कानून के तहत राजकोट में पहला केस दर्ज

गुजरात एन्टी लैंड ग्रेबिंग कानून के तहत राजकोट में पहला केस दर्ज

456
0
गुजरात एन्टी लैंड ग्रेबिंग कानून के तहत राजकोट में पहला केस दर्ज

राजकोट(एजेंसी)| गुजरात एन्टी लैंड ग्रेबिंग कानून के तहत राजकोट के वीरपुर में पहला केस दर्ज किया गया है| गोंडल के कुख्यात निखिल दोंगा गिरोह के चार सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है| बता दें कि इससे पहले निखिल दोंगा गिरोह के खिलाफ गुजसीटोक के तहत केस दर्ज किया जा चुका है और अब उसके चार सदस्यों के खिलाफ एन्टी लैंड ग्रेब्रिंग के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है|

राजकोट की गोंडल तहसील के चरखडी के मूल निवासी गजेन्द्र उर्फ गीजु शिवाभाई सांगाणी नामक किसान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गोंडल के कमलेश राजु सिंधव, नरेश राजु सिंधव, रमेश राजु सिंधव और बचु गमारा के खिलाफ गुजरात एन्टी लैंड ग्रेबिंग एक्ट समेत अन्य दफाओं के तहत केस दर्ज किया है| लैंड ग्रेबिंग एक्ट लागू होने के बाद राजकोट जिले में तीन भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ पहला मामला दर्ज हुआ है|[ads1]

चारों आरोपी कुख्यात निखिल दोंगा गिरोह के शख्स हैं| चार आरोपियों में से दो आरोपी नरेश सिंधव और कमलेश सिंधव गुजसीटोक के मामले में फिलहाल जेल में हैं| अन्य दो आरोपी रमेश सिंधव और धीरू गमारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| इन आरोपियों ने गजेन्द्र उर्फ गीजु सांगाणी की जमीन जोर जबर्दस्ती से हड़प ली थी| साथ ही गजेन्द्र सांगाणी को अपने फार्महाउस पर बुलाकर उनका अपमान किया और धमकी दी थी|[ads2]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here