Home गुजरात जेठ ने छोटे भाई की पत्नी से किया दुष्कर्म, वीडियो कॉल कर...

जेठ ने छोटे भाई की पत्नी से किया दुष्कर्म, वीडियो कॉल कर मां को भी बताया

318
0

कच्छ (एजेंसी)| जिले के रापर से विवाहिता के साथ दुष्कर्म की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है| जिसमें एक शख्स ने अपने छोटे भाई की पत्नी को दुपट्टे से बांध दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया| इतना ही नहीं उसे अपनी मां को वीडियो कॉल भी किया| जिसमें मां ने बेटे से कहा इसे मार देना वर्ना यह हम सबको मार देगी| साबरकांठा के हिम्मतनगर निवासी युवती की 6 साल पहले कच्छ के रापर में रहनेवाले युवक से शादी हुई थी| दांपत्यजीवन में एक बेटी है| विवाहिता का पति आणंद के विद्यानगर में रहता है| देर रात विवाहिता अपनी बेटी से बात कर रही थी, उस वक्त अचानक उसके कमरे में जेठ घुस आया| कमरे में घुसे जेठ ने विवाहिता से सवाल किया कि तू किस से बात कर रही थी? जिसके बाद जेठ ने दरवाजा बंद कर दिया और विवाहिता को दुपट्टे से बांध कर पंखे में लटका दिया| इसके बाद जेठ ने अपनी मां को वीडियो कॉल किया| जिसमें जेठ की मां ने कहा कि इसे खत्म कर देना वर्ना यह हम सबको खत्म कर देगी| मां को वीडियो करने के बाद जेठ ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा| इसके लिए जेठ ने विवाहिता को उसकी बेटी और पति की कसम दी| विवाहिता से दुष्कर्म कर जेठ वहां से फरार हो गया| दूसरे दिन विवाहिता हिम्मतनगर स्थित अपने मायके चली गई और अपने जेठ के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी| विवाहिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here