Home क्राइम नाजायज संबंधों में विवाहिता ने गंवाई जान, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

नाजायज संबंधों में विवाहिता ने गंवाई जान, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

404
0


वलसाड (एजेंसी)| जिले के राता गांव के निकट से एक सप्ताह पहले अज्ञात महिला का हत्या किया शव बरामद हुआ था| पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है| तीन संतानों की माता की हत्या उसके ही प्रेमी ने गला घोंटकर कर दी थी| प्रेमी को आशंका थी कि विवाहिता के अन्य किसी पुरुष के साथ भी नाजायज संबंध हैं| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की है| जानकारी के मुताबिक वलसाड जिले के वापी के राता गांव के निकट एक सप्ताह पहले अज्ञात महिला का शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी|

मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतका के पहचान करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए| तीन दिनों तक डुंगला पुलिस समेत जिला पुलिस ने आसपास महिला के बारे में जांच की| लेकिन कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा| आखिरकार मुखबिर और टेकनिकल सर्वेलंस की मदद से महिला की शिनाख्त हो गई| मृतक महिला बिहार की मूल निवासी नीतुदेवी जीवनराय थी जो वलसाड जिले की वापी के बदिवडियावाड में पति और तीन संतानों के साथ रहती थी| फिलहाल नीतुदेवी का पति जीवनराय अपनी संतानों के साथ गांव गया है|

जांच में पता चला कि नीतुदेवी का उसके निकट रिश्तेदार विनोद नागेश्वर मंडल नामक शख्स से नाजायज संबंध थे| वापी के छीरी में रहनेवाले विनोद मंडल और नीतुदेवी अक्सर उसी जगह मिला करते थे, जहां से नीतुदेवी का शव बरामद हुआ| घटना की रात विनोद ने नीतु को वहां बुलाया था| जहां नीतु मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी| विनोद मंडल को नीतु के अन्य किसी पुरुष के साथ नाजायज संबंध होने की आशंका हुई और उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी| बाद में नीतु का शव गंदे पानी से भरे गड्ढ़े में फैंक वहां से फरार हो गया| इस खुलासे के बाद पुलिस ने विनोद मंडल को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here