Home गुजरात राष्ट्रपति आज गुजरात आएंगे, कल मोटेरा स्टेडियम का करेंगे उदघाटन

राष्ट्रपति आज गुजरात आएंगे, कल मोटेरा स्टेडियम का करेंगे उदघाटन

299
0
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

अहमदाबाद (एजेंसी)| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल गुजरात आ रहे हैं| राष्ट्रपति के आगमन के चलते अहमदाबाद और गांधीनगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं| राष्ट्रपति मंगलवार की दोपहर दिल्ली से सीधे अहमदाबाद एयरपोर्ट आएंगे| जहां से राष्ट्रपति राजभवन रवाना होंगे| गांधीनगर में राजभवन से शाम 5 बजे महात्मा मंदिर जाएंगे| महात्मा मंदिर के प्रदर्शन कक्ष में मंगलवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है|

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और 244 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगे| दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति वापस राजभवन लौट जाएंगे| राष्ट्रपति रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे| दूसरे दिन 24 फरवरी को राष्ट्रपति अहमदाबाद में बने विश्व के सबसे बड़े मोटेरा स्टेडियम का विधिवत उदघाटन करेंगे|

उसी दिन भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाले चौथे टेस्ट देखने के पश्चात राष्ट्रपति अहमदाबाद एयरपोर्ट से दिल्ली के रवाना होंगे| राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गांधीनगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं| जिसमें 2 पुलिस अधीक्षक, 6 पुलिस उपाधीक्षक, 400 पुलिस जवान और अधिकारी महात्मा मंदिर और राजभवन बीच तैनात रहेंगे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here