Home गुजरात जिसके घर में रहता था उसी महिला को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

जिसके घर में रहता था उसी महिला को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

616
0

सूरत, शहर के कतारगाम क्षेत्र में एक युवक ने उसी महिला की चाकू घोंप कर हत्या कर दी जिसके घर वह रहता था और भोजन करता था| पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की है| जानकारी के मुताबिक सूरत के कतारगाम क्षेत्र की रेल राहत कॉलोनी में रहनेवाली गीता भरतभाई प्रजापति नामक महिला घर से भोजन का व्यवसाय करती थी| करीब एक महीने से हितेश उर्फ लालू नटवर वसावा नामक युवक गीता प्रजापति के घर में रहता था और वहीं भोजन भी करता था| रविवार की रात किसी बात को लेकर हितेश और गीता प्रजापति के बीच झगड़ा हुआ| आवेश में आकर हितेश ने चाकू घोंप कर गीता प्रजापति को मौत के घाट उतार दिया| खबर लगते ही कतारगाम पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया| सूरत के सिंगणपोर रोड स्थित गुरुकृपा सोसायटी निवासी रवि प्रजापति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हितेश वसावा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here