Home गुजरात प्रेमी युगल ने पेड पर फांसी लगाकर जान दी, एक साल बाद...

प्रेमी युगल ने पेड पर फांसी लगाकर जान दी, एक साल बाद शादी के लिए तैयार था परिवार

713
0

दाहोद,दाहोद के दुधिया गांव में एक प्रेमी युगल ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| युवक-युवती की एक साल बाद शादी के लिए दोनों का परिवार तैयार था| इसके बावजूद युगल के आत्महत्या करने की वजह की पुलिस ने जांच शुरू की है| दाहोद जिले की देवगढ बारिया तहसीलके दुधिया गांव निवासी 18 वर्षीय वर्षा बारिया सिंगेडी गांव में रहनेवाले 20 साल के अर्जुन घारवा से प्यार करती थी| 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद वर्षा घर पर रहती थी| जबकि अर्जुन एसवाय बीए की पढ़ाई कर रहा था| अर्जुन और वर्षा जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे| तीन महीने पहले ही अर्जुन के पिता बलवंतभाई घारवा ने वर्षा के पिता भूपतभाई के साथ दोनों की शादी की बात की थी| भूपतभाई का कहना था कि वर्षा की बड़ी बहन की शादी की बात चल रही थी और उसकी शादी होने के बाद अगले साल वर्षा का भी विवाह कर देंगे| वर्षा और अर्जुन के परिवार दोनों की परिवार के लिए राजी था| इसके बावजूद वर्षा और अर्जुन ने गत रात्रि आम के पेड पर फांसी लगाकर जान दे दी| सुबह जब दोनों के आत्महत्या करने के बारे में पता चला तो परिवार में मातम पसर गया| पुलिस ने फिलहाल दुर्घटना मौत का मामला दर्ज कर युगल के आत्महत्या की वजह जानने की दिशा में जांच शुरू कर दी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here