Home कोरोना कोरोना से बचने लोग स्वैच्छिक लॉकडाउन का रास्ता अपना रहे हैं

कोरोना से बचने लोग स्वैच्छिक लॉकडाउन का रास्ता अपना रहे हैं

645
0
लॉकडाउन

अहमदाबाद (ईएमएस)| गुजरात में कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं| ऐसे में कोरोना से स्वयं सुरक्षित रखने के लिए लोग स्वैच्छिक लॉकडाउन का रास्ता अपना रहे हैं| राज्य के कई शहरों और गांव में लोगों ने स्वैच्छिक लॉकडाउन की पहल की है| खासकर सौराष्ट्र के कई गांव में लॉकडाउन है| गिर सोमनाथ जिले के ऊना में स्वैच्छिक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है| कोडीनार और तालाला में भी आज से लॉकडाउन लागू हो गया है| गिर गढ़डा में दोपहर 1 बजे से 11 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है| तालाला में 5 दिन और कोडीनार 3 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा| राजकोट में भी कोरोना ने कहर बरपा रखा है, जिसे देखते हुए अनाज मंडी के व्यापारियों ने 18 अप्रैल तक दुकानें पूर्ण रूप से बंद रखने का फैसला किया है| 250 जितनी दुकानें दोपहर 3 बजे से 18 अप्रैल तक बंद रहेंगी| अमरेली जिले के धारी में आंबरडी सफारी पार्क अगले 3 से दिनों के लिए बंद कर दिया गया है| बीते दिन टिकट बुकिंग क्लर्क की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए सभी कर्मचारियों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया है| रिपोर्ट आने के बाद कोई फैसला किया जाएगा| फिलहाल आंबरडी सफारी पार्क सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है| भावनगर जिले के पालीताणा में तीन दिन का स्वैच्छिक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है| नगर पालिका, व्यापारी एसोसिएशन, तहसीलदार और पुलिस संयुक्त बैठक में लॉकडाउन का फैसला किया गया है| पालीताणा शहर में वीकेन्ड लॉकडाउन का ऐलान किया गया है| अर्थात शहर में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को स्वैच्छिक तालाबंदी रहेगी| गुजरातभर में कोरोना के लगातार मामले बढ़ते देख इसकी रोकथाम के लिए अब लोग जागृत होने लगे हैं| कोविड नियमों का पालन ही कोरोना से उन्हें सुरक्षित रख सकता है, इस उद्देश्य से अब लोग भी ऐहतियाती उपाय करने लगे हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here