Home क्राइम 13 साल की किशोरी से तीन शख्सों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एक...

13 साल की किशोरी से तीन शख्सों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

700
0

वडोदरा,जिले की डेसर तहसील की एक गांव में 3 शख्सों द्वारा 13 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है| यह घटना उस समय हुई जब बीती रात गांव में बारात निकली थी, तब तीन हवसखोरों ने मासूम किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया| पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य दो की तलाश कर रही है|

फाईल फोटो

वडोदरा जिले की डेसर तहसील के एक गांव में गुरुवार की रात बारात निकली थी| जिसमें कक्षा 8 में पढ़ने वाली 13 साल की किशोरी भी शामिल थी| गांव में बारात एक मंदिर के निकट रुकने पर किशोरी चबूतरे पर जाकर बैठ गई| उस वक्त उसी गांव का चिराग बाबू माछी किशोरी के पास पहुंच गया और उसे मंदिर के पिछले हिस्से में खींच ले गया| बारात में बैंडबाजा बज रहा था, इसलिए किशोरी की चीख की आवाज किसी ने सुनी नहीं| चिराग किशोरी को मंदिर के पीछे एक खेत में ले गया| जहां चिराग के अन्य दो दोस्त भूपेन्द्र कांति माछी और परेश मनु माछी पहले से मौजूद थे| तीनों शख्सों ने किशोरी के कपड़े उतार दिए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया| किशोरी के माता-पिता को जब इसका पता चला तो वह स्तब्ध रह गए| किशोरी द्वारा दुष्कर्मियों का नाम बताए जाने पर पिता ने पुलिस को फोन कर दिया| घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परेश माछी को गिरफ्तार कर लिया| जबकि चिराग माछी और भूपेन्द्र माछी फरार हो गए| छोटे से गांव में मासूम किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना से आरोपियों के खिलाफ लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है| गांव के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है| फिलहाल डेसर पुलिस ने पोस्को समेत विभिन्न दफाओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार चिराग और भूपेन्द्र की तलाश तेज कर दी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here